कोटद्वार : शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 4 गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

दिनांक : 2026-11-15 13:21:00

कोटद्वार: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोटद्वार क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान हुड़दंग कर रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर आमजन को परेशान करने वाले अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे चार व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण

  • नईम (33 वर्ष) – निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल।
  • नासिर (28 वर्ष) – निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल।
  • ऋतिक (24 वर्ष) – निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल।
  • अरमान (18 वर्ष) – निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल।

आमजन से पुलिस की अपील

पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने, हुड़दंग मचाने और आमजन की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *