CBI से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का आश्वासन

दिनांक : 2026-10-17 00:53:00

देहरादून : उत्तराखण्ड के चर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में उनके पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने आज दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। पौड़ी संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी की अगुवाई में हुई इस मुलाकात के दौरान परिजनों ने मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात रखी और निष्पक्ष एवं न्यायसंगत जांच की अपेक्षा जताई।

मुलाकात के दौरान CBI अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं का परीक्षण कर निष्पक्ष तरीके से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। परिवार की मांग है कि मामले के हर महत्वपूर्ण तथ्य पर गंभीरता से विचार किया जाए। अब इस प्रकरण में जांच की आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजरें बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *