दिनांक : 2026-11-23 23:43:00
- आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर ने भारतीय सिनेमा में छह दशक से अधिक के योगदान के लिए किया सम्मानित, अभिनय के साथ निर्देशन और फिल्म निर्माण में भी बनाई विशिष्ट पहचान
बाल कलाकार से दिग्गज अभिनेता तक का सफर
सचिन पिळगांवकर ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों में विशिष्ट पहचान बनाई। अभिनय के साथ-साथ निर्देशन, फिल्म निर्माण और गायन के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
एक बाल कलाकार से सफल अभिनेता, निर्देशक और निर्माता तक का उनका सफर भारतीय मनोरंजन जगत में संघर्ष, समर्पण और निरंतर सृजनशीलता की मिसाल माना जाता है।
छह दशक की कलायात्रा का सम्मान
छह दशकों से अधिक लंबे फिल्मी करियर में सचिन पिळगांवकर ने अनेक यादगार भूमिकाएं निभाने के साथ भारतीय सिनेमा को अपनी रचनात्मक प्रतिभा से समृद्ध किया है। आईटीएम विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान की गई मानद डॉक्टरेट की उपाधि उनकी इसी लंबी कलायात्रा और सिनेमा के प्रति आजीवन समर्पण का सम्मान है।
यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भारतीय फिल्म जगत में उनके बहुमूल्य योगदान और कला के प्रति निरंतर साधना का भी गौरवपूर्ण अभिनंदन है।
नूतन सवेरा परिवार ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर नूतन सवेरा परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. सचिन पिळगांवकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। परिवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और भविष्य में भी अपनी कला के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करते रहने की कामना की है।