राजस्व वादों का हो तत्काल निराकरण – डीएम गौरव कुमार

दिनांक : 2026-02-12 00:23:00

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा है कि राजस्व से संबंधित लंबित वादों का तत्काल निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के राजस्व अधिकारियों तथा कर्मचारियों समीक्षा बैठक में डीएम ने लंबित राजस्व वादों के तत्काल निस्तारण पर जोर दिया है। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी  लाने पर बल देते हुए विकासात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की निर्देश दिए हैं। कहा कि इन मामलों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।  उनका कहना था कि राजस्व प्रकरणों को समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित किया जाना चाहिए। राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ नियत समय सीमा के भीतर देने पर बल देते हुए उन्होंने न्यायालयी प्रकरणों की नियमित सुनवाई पर बल दिया है।

डीएम ने समीक्षा के दौरान  जिला पूर्ति  अधिकारी को राशन डीलरों को एडवांस खाद्य सामग्री आपूर्ति करने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता नियमित चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को समय-समय पर राशन दुकानों की चेकिंग करने को कहा। आबकारी एवं पुलिस विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में  अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध की जानी चाहिए। अवैध खनन रोकने के लिए उन्होनें उप जिलाधिकारियों को पुलिस टीम के साथ समय-समय पर अभियान चलाने को कहा। उन्होने  एआरटीओ को वाहनों की नियमित चेकिंग करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक  सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, राजस्व  विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *