परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कोटद्वार में रक्तदान एवं नेत्र परीक्षण शिविर का किया आयोजन

दिनांक : 2026-02-05 15:46:00

कोटद्वार। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज 04 फरवरी 2026 को परिवहन विभाग कोटद्वार के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश आई केयर ऑप्टिकल, आधारशिला रक्तदान समूह कोटद्वार तथा चंद्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस अस्पताल के सहयोग से संपन्न हुआ।

शिविर में चिकित्सा विभाग से अजय सिंह मेहरा, ज्योत्सना पोर्शन, प्रदीप रावत एवं कपिल कुमार ने सेवाएं प्रदान कीं। वहीं आई टेस्ट केयर से सतीश अमोली एवं कुमारी गीता ने नेत्र परीक्षण में सहयोग किया। आधारशिला रक्तदान समूह की ओर से दलजीत सिंह (संचालक) एवं गिरिराज सिंह (समूह संरक्षक) का विशेष योगदान रहा।

परिवहन विभाग कोटद्वार से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शशि दुबे, परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ठ, आर.आई.  विकास सिंह, परिवहन उप निरीक्षक सुशील कुमार, परिवहन उप निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद सहित समस्त प्रवर्तन कर्मियों ने शिविर में सहभागिता कर रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त सुमित कुमार, कुंदन सिंह, देवेश भट्ट, अंकित कुमार, सुमित गुसाईं, राकेश कुनियाल, प्रिया सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

शिविर के दौरान कुल 35 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जबकि 23 लोगों ने रक्तदान कर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन को सफल बनाने में सभी सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *