प्रमोद बिष्ट बने थराली विधानसभा के प्रभारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

दिनांक : 2026-01-03 02:17:00

चमोली। प्रमोद बिष्ट को थराली विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें जोरदार बधाई दी है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

नव नियुक्त प्रभारी प्रमोद बिष्ट ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस संगठन और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से थराली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *