प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और टेंट वितरित

दिनांक : 2026-08-01 19:33:00

ज्योतिर्मठ : शनिवार को ज्योतिर्मठ विकासखंड के अतिवृष्टि प्रभावित गांव किमाणा में प्रशासन की टीम पहुंची। ज्योतिर्मठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ और राजस्व उपनिरीक्षक आशीष सिंह बिष्ट ने गांव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण गांव के ऊपर भारी भूस्खलन हो गया था। मलबा और पत्थर गांव में घुस जाने से 4 से 5 परिवार प्रभावित हुए थे। ग्राम प्रधान की मांग पर प्रशासन ने तत्काल 6 टेंट और 21 त्रिपाल ग्रामीणों को राहत सामग्री के रूप में वितरित किए।

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से क्षेत्र में लैंडस्लाइड हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि पेयजल व्यवस्था गांव में अधिकांश स्थानों पर सुचारू है। बताया कि गांव में 2 गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है जिसके लिए लोगों ने मुआवजे की मांग की है मानक तय करने पर मुआवजा भी दिया जाएगा बताया कि लोग सुरक्षित स्थानों पर स्वयं ही जा रहे हैं प्रशासन की ओर से सभी को उचित व्यवस्था की जा रही है……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *