दिनांक : 2026-08-14 20:39:00
पौड़ी : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2026 को जनपद पौड़ी गढ़वाल में संचालित सभी मदिरा की दुकानें एवं अन्य आबकारी प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे। इस दौरान मदिरा एवं बीयर की बिक्री, परिवहन तथा उपभोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
जनपद में संचालित विदेशी मदिरा की फुटकर दुकान, उपदुकान, उपगोदाम, मदिरा एवं बीयर गोदाम, सैन्य कैंटीन एवं गोदाम, बार, बॉटलिंग प्लांट, विन्टनरी तथा डिपार्टमेंटल स्टोर आदि सभी आबकारी प्रतिष्ठान 15 अगस्त को बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी आबकारी प्रतिष्ठानों को निर्धारित तिथि को पूर्ण रूप से बंद रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनुज्ञापियों को निर्धारित बंदी अवधि के लिए किसी प्रकार का प्रतिफल देय नहीं होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।