पौड़ी गढ़वाल : फार्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए किसानों से अपील, पढ़ें

दिनांक : 2026-05-15 14:41:00

पौड़ी : उत्तराखण्ड के किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अभियान संचालित किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र एवं पारदर्शी रूप से प्राप्त करने हेतु सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है।

प्रभारी कृषि अधिकारी रितु कुकरेती में बताया की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने जनपद के समस्त काश्तकारों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करवाएं।

उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण हेतु निर्धारित शुल्क मात्र 15 रूपये है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे सीएससी संचालकों को निर्धारित शुल्क से अधिक राशि का भुगतान न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *