शारदीय नवरात्रि में पूरण सिंह भंडारी ने राज्य शहीदों के सपने पूरा करने का माँ भगवती से मांगा आशीर्वाद

दिनांक : 2026-10-11 23:44:00

कुँजापुरी। उत्तराखंड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष पूरण सिंह भंडारी ने शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती से संपूर्ण मानव जगत के कल्याण की कामना की। उन्होंने माँ कुँजापुरी से प्रार्थना की कि माँ भगवती उत्तराखंडवासियों को राज्य शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का आशीर्वाद प्रदान करे।

पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि अपने ही देश में अपना राज्य चाहने की माँग करने पर उत्तराखंड के 42 सपूत शहीद हो गये और उसके बाद भी राज्य शहीदों के सपने साकार ना हो सके। उन्होंने कहा कि कौशिक समिति की संस्तुति लागू न कर उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में संशोधन करके भाजपा ने राज्य शहीदों के सपनों पर राज्य गठन के पहले ही दिन ग्रहण लगा दिया था।

कांग्रेस राज में राजधानी गैरसैंण की मांग करने वाले बाबा मोहन उत्तराखंडी की शहादत ने बता दिया कि राज्य गठन के बाद गढ़वाली कुमाऊँनी समाज की प्राथमिकताओं की भाजपा और कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है, यही कारण है कि कांग्रेस और भाजपा गढ़वाली कुमाऊँनी को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाना ही नहीं चाहते हैं। 

पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि ठाकुर बहुल राज्य में यूजीसी, आरक्षण और एसी एसटी एक्ट के गैर संवैधानिक प्रावधानों का कोई स्थान नहीं है और भाजपा कांग्रेस राज में इन गैर कानूनी प्रावधानों के खिलाफ सवर्ण समाज को खुद ही लड़ाई लड़नी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *