नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 05 गिरफ्तार; कार-मोटरसाइकिल समेत 7 वाहन सीज

दिनांक : 2026-10-10 02:39:00

कोटद्वार : जनपद पौड़ी गढ़वाल में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन वाले 05 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 03 कार एवं 02 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। संबंधित सभी वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने की शिकायतों के दृष्टिगत कोटद्वार पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 02 दोपहिया वाहनों को सीज किया गया एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि कम आयु एवं अनुभव के अभाव में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *