पौड़ी गढ़वाल : स्वाद पहाड़ का, रिखणीखाल महाविद्यालय में सजा पारंपरिक ‘गढ़भोज’

दिनांक : 2026-10-10 02:12:00

रिखणीखाल : राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में गढ़वाली एवं कुमाऊँनी संस्कृति तथा पारंपरिक पहाड़ी खान-पान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गढ़भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्तराखण्ड के विभिन्न पारंपरिक व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। गढ़भोज में चैंसू, फाणु, कफुली, भट्ट की चुरकाणी सहित अनेक पारंपरिक उत्तराखंडी व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे।

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. मनोज उप्रेती ने कहा कि आज की नई पीढ़ी फास्ट फूड की ओर तेजी से आकर्षित हो रही है। ऐसे समय में पौष्टिक एवं पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गढ़भोज केवल भोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पहचान का अभिन्न हिस्सा है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *