मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन

दिनांक : 2026-07-12 16:35:00

देहरादून। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत सहसपुर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक महिला को उसी दिन सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई।

शिविर के दौरान स्थानीय निवासी  बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह जूट बैग बनाकर स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन न होने के कारण कार्य शुरू नहीं कर पा रही हैं। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से शाम तक ही बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। सिलाई मशीन मिलने से उन्हें जूट बैग निर्माण के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी  बबली गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की पहल से उनके आत्मनिर्भर बनने की राह आसान हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *