धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

दिनांक : 2026-06-28 22:36:00

सतपुली : आज 28 जून को सांय थाना सतपुली पर सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली मल्ली के समीप एक बोल्डर बोलेरो वाहन संख्या UP 16EU 7595 पर गिर गया है इस सूचना पर थानाध्यक्ष सतपुली पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। जहां पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कटर की सहायता से काट कर घायलों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। इस  वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें एक व्यक्ति श्रीकांत निवासी दिल्ली उम्र 45 वर्ष की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति उदय उम्र 40 वर्ष और सरनजीत उम्र  60 वर्ष निवासी दिल्ली घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी व्यक्ति दिल्ली से धारी देवी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान सतपुली के निकट अचानक एक बोल्डर वाहन पर गिर गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

मृतक का नाम व पता :

  • श्रीकांत पुत्र माधवन, उम्र 45 वर्ष, निवासी बी-4/201 बी, केशवपुरम, दिल्ली, मूल निवासी केरल।

घायलों का नाम व पता :

  1. उदय पुत्र रतन, उम्र 40 वर्ष, निवासी पश्चिम बंगाल, हाल निवासी दिल्ली
  2. सरनजीत पुत्र भगवान सिंह, उम्र 61 वर्ष, निवासी जहांगीरपुर, दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *