राजकीय महाविद्यालय सतपुली में समान नागरिक संहिता पर आयोजित हुई कार्यशाला

दिनांक : 2025-03-28 21:33:00

 
सतपुली । राजकीय महाविद्यालय सतपुली में शुक्रवार को समान नागरिक संहिता पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ व राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में यूसीसी के नोडल अधिकारी व आईक्यूएसी  कॉर्डिनेटर डॉ संजीव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन गया । यूसीसी लागू होने से उत्तराखंड के सभी निवासियों, अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर के लिए विवाह, तलाक, संपत्ति के उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप पर समान नियमों का प्रस्ताव है, चाहे उनका धर्म या आस्था कुछ भी हो। उत्तराखंड का यह कानून संविधान के अनुच्छेद 44, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत से निकला है । जो राज्य को पूरे भारत के क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करने का निर्देश देता है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा इसके ऐतिहासिक पहलू पर प्रकाश डालते हुए ब्रिटिश कालीन भारत से लेकर वर्तमान तक समान नागरिक संहिता कानून के लागू होने की प्रक्रिया के बारे में बताया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *