दिनांक : 2025-08-11 21:36:00
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में ब्लॉक प्रमुखों तथा ज्येष्ठ व कनिष्ठ उप प्रमुखों के प्रत्याशियों ने सोमवार को समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए।
ज्योतिर्मठ ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की ओर से अनूप नेगी तथा भाजपा की ओर से मनोज रावत ने नामजदगी के पर्चे भरे। ज्येष्ठ उपप्रमुख पद के लिए एक मात्र गुड्डी देवी ने ही नामांकन किया। कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए प्रदीप चौहान तथा नरेश चंद्र की ओर से नामजदगी के पर्चे दाखित किए गए।
दशोली ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा की ओर से निवर्तमान प्रमुख विनीता देवी तथा कांग्रेस की ओर विनीता आर्य के नामांकन दाखिल हुए। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए विपिन सिंह कंडारी व पंकज पुरोहित तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए शालिनी खत्री व जगजीवन सिंह ने नामांकन पत्र भरे।
नंदानगर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा की ओर से हेमा नेगी व उमा रावत ने नामाजदगी के पर्चे भरे। ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए हीरा सिंह बिष्ट तथा चंद्रमोहन सिंह नेगी और कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए एक मात्र यद्धुवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
पोखरी। पोखरी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कांग्रेस समर्थित राजी देवी तथा भाजपा की ओर से मीना रावत ने नामांकन पत्र दाखिल किए। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए उषा देवी, रवेंद्र सिंह तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए शिव लाल व आशा देवी ने नामांकन किया। इस दौरान दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, मनोज भंडारी, विजयपाल रावत, वीरेंद्र पाल भंडारी, महावीर रावत समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
गैरसैण ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित दुर्गा देवी तथा कांग्रेस समर्थित पूर्व प्रमुख सुमति बिष्ट ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित लीलाधर जोशी व कांग्रेस की मुन्नी देवी तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पदा के लिए भाजपा की ओर से हरदेव सिंह तथा कांग्रेस की ओर से भूपेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नारायणबगड ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित यशपाल नेगी और निर्दलीय गणेश चंदोला ने नामजदगी के पर्चे भरे। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए सुशील बिष्ट व देवेंद्र सिंह तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए चोपता वार्ड के भूपेंद्र सिंह तथा भटियाणा वार्ड के भूपेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
देवाल ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तेजपाल सिंह रावत, रमेश गडिया, तथा हरेंद्र कोटेडी ने नामाजदगी के पर्चे भरे। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए प्रदीप सिंह तथा दीपक सिंह ने नामांकन किए। कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए पिंकी देवी व लीला देवी ने नामांकन किया।
थराली ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए भाजपा समर्थित भानु प्रकाश फरस्वाण तथा कांग्रेस समर्थित प्रवीण पुरोहित ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए कांग्रेस समर्थित नवनीत रावत तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए राजेश चौहान ने ही नामांकन किया।
कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित दीपिका मैखुरी तथा कांग्रेस समर्थित माहेश्वरी रावत ने नामांकन पत्र भरे। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए वीरेंद्र सिंह व धीरेंद्र सिंह तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए मनवीर सिंह व नंदकिशोर ने नामजदगी के पर्चे भरे।