पर्यावरण सरंक्षण : पेड़ों पर बांधे रक्षा सूत्र

दिनांक : 2025-08-09 21:33:00

गोपेश्वर (चमोली)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्प अभियान के तहत रक्षाबंधन के पर्व पर पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया। गौरतलब है कि संकल्प अभियान के तहत पिछले एक दशक से संकल्प अभियान के कार्यकर्ताओं की ओर से हर वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया जाता है। इसी के तहत इस वर्ष भी रक्षा बंधन के पर्व पर संकल्प अभियान के सदस्यों की ओर से पुलिस मैदान गोपेश्वर में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर उनको संरक्षित करने की शपथ ली गई।

अभियान के संयोजक मनोज तिवारी बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हर वर्ष संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण किया जाता है। इन पौधों के संरक्षण के साथ पेड़ां की सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पर्व पर इन पर रक्षा सूत्र बांध कर इनकों संरक्षित करने का संकल्प दोहाराया जाता है। इस बार भी संकल्प अभियान के सदस्यों की ओर से पौधों और पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मीनाक्षी सती, रश्मि थपलियाल, सुधीर चमोली, सतेश्वरी तिवारी, पावनी, अर्नव तिवारी, सत्येश्वरी, सीमा तिवारी, रेखा सती, सुमन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *