नृसिंह मंदिर में भक्ति के रंगों के साथ होली का आगाज़

दिनांक : 2026-03-01 01:38:00

ज्योतिर्मठ : ज्योतिर्मठ में इस बार होली का पर्व भक्ति, परंपरा और खगोलीय गणनाओं के अनूठे संगम के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिर्मठ स्थित भगवान नृसिंह के पावन प्रांगण में होली महोत्सव का उल्लास शुरू हो गया है। शुक्रवार को देवपूजाई समिति ज्योतिर्मठ द्वारा पारंपरिक विधि-विधान के साथ ‘झंडी’ स्थापित की गई, जिसके साथ ही क्षेत्र में अधिकारिक रूप से होली के गीतों और बैठकी का शुभारंभ हो गया है। झंडी स्थापना के दौरान होलियारों ने पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण ‘नृसिंह भगवान के जयकारों’ और फाग के सुरों से गुंजायमान हो उठा।

​खगोलीय गणना : चंद्र ग्रहण के कारण 4 मार्च को मनेगी होली

​इस वर्ष तिथियों और खगोलीय योग के कारण होली की तारीखों में विशेष बदलाव देखा जा रहा है। विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पहाड़ों में 2 मार्च को होलिका दहन का अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। वहीं, चंद्र ग्रहण के सूतक और प्रभाव के चलते रंगों वाली मुख्य होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। भगवान नृसिंह के भव्य मंदिर में भी 4 मार्च को ही धूमधाम से अबीर-गुलाल उड़ाकर होली का उत्सव मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *