डीएम गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनपद में पिटकुल संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

दिनांक : 2026-04-04 17:21:00

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पिटकुल की संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिलाधिकारी ने पिटकुल के अधिकारियों को निर्माणाधीन गतिमान परियोजनाओं के प्रस्तावित कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने और अधिग्रहण, पुनर्वास एवं उचित मुआवजे की कार्यवाही शीघ्र किये जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य अभियंता को 132/66/33 केवी सबस्टेशन पीपलकोटी परियोजना में ग्राम हाट (हरसाड़ी )के ग्रामीणों के मुददे को शीघ्र रिसॉल्व कर अग्रिम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।साथ ही जिलाधिकारी ने 66/33 सबस्टेशन नन्दप्रयाग में शासनादेश के अनुसार शीघ्र भूमि क्रय कर अग्रिम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने 66केवी सबस्टेशन ज्योतिर्मठ में लार (LAAR act-2013) के तहत गतिमान कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रिपिंग एवं ब्रेकडाउन की समस्या को दूर करने  पिटकुल के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता पिटकुल मंतराम ने जानकारी देते हुये अवगत कराया कि सबस्टेशन पीपलकोटी, नन्दप्रयाग में शासनादेश निर्गत होने के पश्चात  नियमानुसार शीघ्र भूमि क्रय हेतु अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सबस्टेशन ज्योतिर्मठ में लार (LAAR act-2013) के तहत अधिग्रहण, पुनर्वास एवं उचित मुआवजे की कार्यवाही गतिमान है।
समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता पिटकुल ज्योतिर बीएस रावत द्वारा अवगत कराया गया कि सिमली में 66 केवी ट्रांसफार्मरों की स्थापना एवं 66 केवी लाईन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन कार्यों के पूर्ण होने से जनपद चमोली की विद्युत आपूर्ति श्रीनगर के स्थान पर सिमली से होगी जिससे 66 केवी लाईन के ब्रेकडाउन की समस्या के साथ साथ लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
इस दौरान मुख्य अभियंता पिटकुल मंतराम,अधीक्षण अभियंता पिटकुल से महेश रावत, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार,एई सचिन सिलमाना,अवर अभियंता शूखीर चौहान सहित वर्चुअल माध्यम से एसडीएम चमोली आरके पाण्डेय, एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगण जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *