कोटद्वार में दो अलग-अलग मामलों में युवकों ने की आत्महत्या

दिनांक : 2026-02-06 23:55:00

कोटद्वार : शहर में कल दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत होने की सूचना बेस हॉस्पिटल से मिली है। दोनों मामलों में पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर युवकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी दीपांशु रावत उम्र 19 वर्ष को कल सुबह परिजन गंभीर हालत में बेस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार परीक्षा में अच्छे अंक न आने के कारण दीपांशु ने ये कदम उठाया। कल बृहस्पतिवार सुबह जब दीपांशु काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में पहुंचे। दीपांशु उन्हें एक कपड़े के सहारे खिड़की पर लटका मिला। जिसके बाद तुरंत ही परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे मामले में दिनेश कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी बिजनौर, जो वर्तमान में कौड़िया में अपने भाई के साथ किराये के कमरे में रहता था, वह कमरे में पंखे के हुक पर लटका मिला। जिसे बेस हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *