दिनांक : 2026-04-04 18:20:00
रूडकी : उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत SSP हरिद्वार द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए बहरूपिया को बेनक़ाब करने का कार्य लगातार जारी। कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा 3 अप्रैल को थाना क्षेत्र गंगनहर पटरी तथा रेलवे स्टेशन रुड़की के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान 10 बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़-भाड़ एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए इन्हें धारा 172(2) BNSS के तहत हिरासत में लिया।
विवरण आरोपित
- पहले नाथ पुत्र अलकनाथ निवासी बसारतपुर थाना राप्ती जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश उम्र 65 वर्ष
- फूलचंद पुत्र रामनाथ निवासी मछली शेर बादशाहपुर जिला जोपुर उत्तर प्रदेश उम्र 78 वर्ष
- राजेश पुत्र बी0के0 मिश्रा निवासी सुखी नदी जिला हरिद्वार उत्तराखंड उम्र 65 वर्ष
- सुनील पुत्र शिवप्रसाद निवासी भोपाल थाना गांधीनगर भोपाल उम्र 66 वर्ष
- शंकर लाल पुत्र द्वेदीलाल निवासी हिंदूरा जिला कौशांबी इलाहाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष
- गोपाल दास पुत्र मोहनदास निवासी ग्राम शांति नगर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष
- चेतराम पुत्र जेदू राम निवासी ग्राम जलमाला थाना बेमेतरा जिला दुआ छत्तीसगढ़ उम्र 38 वर्ष
- संतोष नाथ पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम देवपुरा थाना सरदाना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 65 वर्ष
- मुन्ना बाबा पुत्र नाथू सिंह निवासी ग्राम तेलीवाला पतली गुर्जर थाना कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 64 वर्ष
- पूरन सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम कलवा नगला पोस्ट मोनी जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश उम्र 65 वर्ष