उर्गम घाटी में मां कालिंका मैदयुल धार देवी रथ यात्रा

दिनांक : 2026-02-21 00:33:00

चमोली : ज्योतिर्मठ कल्प क्षेत्र स्थित उर्गम घाटी में संचालित भगवती कालिंका मैदयुल धार देवी रथ यात्रा के तहत बुधवार को भर्की में श्रद्धा और उल्लास के साथ ‘कालिंका भत्ता’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचों द्वारा भगवती को विशेष भोग अर्पित कर भावभीनी विदाई दी गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु साक्षी बने। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण घोडित नृत्य और पारंपरिक मुखौटा नृत्य रहा, जिसने देव संस्कृति की भव्यता को प्रदर्शित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भूमियाल देवता के पश्वा लक्ष्मण सिंह नेगी, रणजीत सिंह चौहान, कालिंका मैदयूल धार देवी की पश्वा कातकी देवी सहित नंदा देवी, वैष्णो देवी और घंटाकर्ण के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, सचिव रघुवीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान चंद्र मोहन सिंह और पुजारी गुड़बीर सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह व रघुवीर सिंह द्वारा जागर गायन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान मंजू देवी, देवेंद्र सिंह पंवार, महावीर सिंह राणा और राकेश भंडारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तजन उपस्थित रहे, जिन्होंने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *